किशनगंज, अप्रैल 24 -- पोठिया, निज संवाददाता पोठिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के रामगंज-बेलुआ प्रधानमंत्री सड़क स्थित शीतलपुर मोड़ के समीप अवैध बालू से लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया और एक बच्ची को हल्की चोटें आई हैं। मृतक की पहचान मो. मैनुल (55) निवासी सतमेढ़ी गढ़नखुदा के रूप में हुई है। वहीं घायल मो. जलालुद्दीन (60) को गंभीर हालत में इलाज के लिए इस्लामपुर भेजा गया है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल बाइक पर सवार 10 वर्षीय बच्ची आसिफा को मामूली चोटें आई हैं।पुलिस से बचने के लिए ट्रैक्टर लेकर तेज रफ्तार में भागने के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.