अवैध बालू लदे चार हाइवा जब्त, चालक फरार
रांची, जुलाई 4 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में चोरी-छिपे चल रहे अवैध बालू परिवहन की कोशिश को पुलिस ने विफल कर दिया। बालू माफियाओं ने नियमों की अनदेखी कर अवैध खनन का खेल लगातार जारी रखा था। इस पर शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे डीएसपी ओम प्रकाश के नेतृत्व में तमाड़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू से लदे चार हाइवा जब्त किए। पुलिस टीम को देखते ही सभी चालक वाहन सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद चारों हाइवा को जब्त कर तमाड़ थाना लाया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सारजमडीह की ओर से भुइयांडीह की ओर अवैध बालू से लदे हाइवा जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि खनन विभाग को सूचना दे दी गई है और जांच के बाद संबंधित लोगों पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.