पटना, दिसम्बर 14 -- अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ रविवार को दानापुर और नौबतपुर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान दोनों जगहों से बालू लदे दो-दो ट्रैक्टर को जब्त किये गये। इन वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर बालू बिक्री का कार्य किया जा रहा था। यह कार्रवाई सुबह लगभग 5:00 बजे की गई। चारों ट्रैक्टर मालिकों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई है। इनपर कुल 4.5 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि अवैध खनन में लिप्त पाए गए लोगों के विरूद्ध अपराध नियंत्रण अधिनियम (सीसीए) के तहत भी विधिवत कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि पूरे पटना जिला में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। अलग-अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.