सराईकेला, मार्च 19 -- सरायकेला। सरायकेला-कांड्रा रोड पर अवैध बालू लदा हाइवा को खनन विभाग ने जब्त किया है। यह कार्रवाई बुधवार सुबह 07 बजे की है। जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या जेएच 05 ईए 0961 को खनन विभाग ने रोक कर जांच की। जांच के क्रम में पाया गया कि वाहन में 900 सीएफटी बालू लदा हुआ था। इस संबंध में खनन निरीक्षक समीर कुमार ओझा ने ड्राइवर से कागजात की मांग की। कागजात नहीं दिखा पाने के कारण नियमानुसार खनन विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया। वाहन में बालू के उपर तिरपाल ढका हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...