चाईबासा, मई 7 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला खनन कार्यालय के खान निरीक्षक द्वारा मंगलवार की देर रात चाईबासा शहरी सीमा क्षेत्र में अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पोस्ट ऑफिस चौक पर बिना खनिज परिवहन चालान के परिवहन करते 100 घनफीट अवैध बालू लोड 1 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इसके अलावा बस स्टैंड चौक पर लगभग 1200 घनफीट गिट्टी ओवर लोड 1 हाइवा को भी जब्त किया गया। इस संबंध में खान निरीक्षक ने बताया कि जांच के क्रम में बालू लोड ट्रैक्टर बिना परिवहन चालान के तथा हाइवा चालक द्वारा प्रस्तुत परिवहन चालान, जिसमें मात्रा 500 सीएफटी पाया गया। तदुपरांत जब्त दोनों वाहन को झारखंड मिनिरल रूल्स-2017 (संशोधित-2026) के तहत जुर्माना वसूली करने तक सदर थाना को सौंपा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.