देवघर, जनवरी 8 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के बसुवाडीह-रोहिणी गांव के समीप अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किए जाने के बाद खनन निरीक्षक के आवेदन पर अवैध खननकर्ता, परिवहनकर्ता और वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार खनन निरीक्षक द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान बसुवाडीह टोल टैक्स के समीप अधिकारी का वाहन देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। संदेह के आधार पर जब ट्रैक्टर की जांच की गई तो उसमें लगभग 125 सीएफटी अवैध बालू लोड पाया गया। खनन विभाग द्वारा अवैध खनन और चोरी की श्रेणी में मानते हुए ट्रैक्टर जब्त कर जसीडीह थाना को सौंप दिया है। उसके बाद खनन निरीक्षक के आवेदन के आधार पर अवैध खननकर्ता, परिवहनकर्ता व वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर फरार चालक की तलाश में जुट गयी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.