कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के बजरंगबली चौक के समीप शुक्रवार को अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को कोडरमा पुलिस ने जब्त कर लिया। थाना प्रभारी विकास पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि जयनगर की ओर से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर कोडरमा होते हुए तिलैया की तरफ जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बजरंगबली चौक के पास वाहन को रोककर जांच की, जिसमें बालू अवैध रूप से लदा पाया गया। इस मामले में ट्रैक्टर चला रहे दो चालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.