बांका, अप्रैल 6 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। अवैध बालू खनन व परिवहन के विरुद्ध रजौन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त की है। जानकारी के अनुसार, 03 अप्रैल 2026 को रजौन थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव के समीप पुलिस टीम द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक लाल रंग का ट्रैक्टर संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान ट्रैक्टर पर कोई वैध रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं मिला। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को ट्रेलर सहित जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रख लिया। ट्रेलर पर करीब 120 घनफीट बालू लदा पाया गया, लेकिन इससे संबंधित कोई वैध चालान या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि वाहन के माध्यम से अवैध रूप से बालू का खनन एवं परिवहन किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.