सिमडेगा, मार्च 11 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के केरिया चमन चौक के समीप बुधवार को खनन निरीक्षक शुभम दत्ता के द्वारा अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे एक डम्फर को जब्त करते हुए थाना को सुपुर्द कर दिया है। बताया गया कि खनन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि डम्फर के माध्यम से अवैध बालू की तस्करी की जा रही है। सूचना के आलोक में खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए डम्फर को जब्त कर अग्रतर कार्रवाई शुरु कर दी है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.