अवैध बालू परिवहन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, एक गिरफ्तार
दुमका, जून 25 -- राजकुमार कुशवाहा सरैयाहाट, प्रतिनिधि। अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस घटना के दौरान पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास किए जाने तथा पथराव करने की खबर है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दिया गया है। जानकारी मिली कि मंगलवार देर शाम पुलिस पदाधिकारी एक मामले के जांच पड़ताल के सिलसिले में चिचहरा गांव गई थी। वापस लौटने के दौरान भलुआमोड़ के निकट दो बालू लदे ट्रैक्टर देवघर की ओर जाते हुए दिखाई दिया। दोनों ट्रैक्टरों के निबंधन संख्या क्रमशः जेएच15वाई-6537 और जेएच15एएल-0288 बताया गया है। उक्त पुलिस पदाधिकारी द्वारा वाहन रूकवाकर चालकों से बालू परिवहन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.