गाजीपुर, अप्रैल 16 -- गाजीपुर। जिले के जमानियां-धरम्मरपुर पक्का पुल से हो रहे अवैध बालू परिवहन में संलिप्तता मिलने पर एसपी डा. ईरज राजा ने दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस सतर्क मित्र पर आई शिकायत की जांच के बाद की गई है। बता दें कि पुलिस सतर्क मित्र पोर्टल पर एक शिकायत आई थी कि तीन माह से जमानियां-धरम्मरपुर पक्का पुल से बालू लदे ट्रेलर और ट्रक बिना अनुमति के दिन-रात गुजर रहे हैं। इस अवैध परिवहन में जमानियां कोतवाली और करंडा थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत है। शिकायतकर्ता के अनुसार तिरपाल से ढके ट्रेलर और ट्रकों का संचालन से पुल की सुरक्षा और आम लोगों की जान को भी खतरा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर करंडा थाने में तैनात कांस्टेबल बच्च...