छपरा, फरवरी 25 -- छपरा, हमारे संवाददाता। भगवानबाजार थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक हाइवा ट्रक जब्त किया है तथा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन और बालू भंडारण में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। यह जानकारी सीनियर एसपी विनीत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि भगवानबाजार थाना को गुप्त सूचना मिली कि एक हाइवा वाहन द्वारा अवैध रूप से सफेद बालू गिराकर उसका भंडारण किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया तथा मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। हिरासत में लिया गया अभियुक्त शैलेश कुमार उर्फ...