देवघर, जनवरी 26 -- देवघर, प्रतिनिधि। अवैध बालू परिवहन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के दुधनियां गांव निवासी राजेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि यह कार्रवाई अंचल अधिकारी देवघर द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में की गई है। अंचल अधिकारी अनिल कुमार ने उपायुक्त देवघर के आदेश के तहत अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसी क्रम में 7 जुलाई 2025 को कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलिया चौकी माही चौक ...