पाकुड़, फरवरी 1 -- पाकुड़। वन विभाग की टीम ने अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा-पचुवाड़ा क्षेत्र से अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रक जब्त किया है। वन विभाग के अनुसार, उक्त क्षेत्र से लगातार बालू के अवैध परिवहन की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर जिला स्तरीय एक टीम गठित की गयी। टीम ने छापेमारी की तो मामला सही पाया गया। ट्रक में बिना वैध कागजात के बालू का परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वन विभाग ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि बालू के स्रोत, परिवहन से जुड़े दस्तावेजों तथा इसमें संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.