अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन सख्त, जोल्हूपुर में लगातार पांचवें दिन जांच
उरई, जून 16 -- कालपी, संवाददाता। बालू के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की सख्ती जारी है। जोल्हूपुर में लगातार पांचवे दिन राजस्व, पुलिस, खनिज व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम खनिज प्रपत्रों की जांच कर रही है। कार्रवाई से ट्रक संचालकों में हड़कंप है। खनन की समय सीमा में मात्र 15 दिन शेष हैं। ऐसे में कारोबारी कुछ माह का स्टॉक करने में जुटे हैं। बड़ी संख्या में वाहन बिना खनिज प्रपत्र के बालू ढो रहे थे। इसकी जानकारी पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने राजस्व चोरी रोकने के लिए जोल्हूपुर में पहरा बैठा दिया है। टीम की जिम्मेदारी तहसीलदार अभिनव तिवारी, नायब तहसीलदार चन्द मोहन शुक्ला व मुकेश कुमार को सौंपी गई है। टीम पुलिस, खनिज और परिवहन विभाग के साथ मिलकर वाहनों के प्रपत्र जांच रही है। बीते पांच दिनों में आधा सैकड़ा ट्रकों के खिलाफ कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.