लखीसराय, जून 10 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। मामले में वाहन मालिक और चालक को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, पु०अ०नि० पप्पू पासवान पुलिस बल के साथ विशेष छापेमारी अभियान पर निकले थे। इसी दौरान बुधवार तड़के सूचना मिली कि चितरंजन रोड स्थित महिला विद्या मंदिर हाई स्कूल के पास एक ट्रैक्टर से अवैध बालू का परिवहन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अवैध बालू परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त, दो गिरफ्तारअवैध बालू परिवहन की जानकारी सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों तथा खनन विभाग को अवगत कराया गया। पुलि...