कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- अवैध बालू परिवहन को लेकर मंझनपुर के तहसीलदार पुष्पेंद्र कुमार गौतम सख्त हो गए हैं। मंगलवार की रात भी उन्होंने अभियान चलाया। तहसीलदार ने बताया कि महेवाघाट इलाके के शाहपुर गांव के समीप एक बालू लदे डंपर को पकड़ा गया। उसका चालक वीरेंद्र कुमार किसी भी तरह का वैध परिवहन दस्तावेद नहीं उपलब्ध करा सका। इस पर डंपर सीज करते हुए उसे चालक समेत स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। तहसीलदार का कहना है कि मंझनपुर सर्किल में किसी भी कीमत पर बालू का अवैध खनन और परिवहन नहीं होने दिया जाएगा। लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.