पाकुड़, मार्च 9 -- पाकुड़िया। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो और अंचल अधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बालू लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है। जानकारी के अनुसार रविवार को गश्ती के क्रम में बन्नोग्राम से पाकुड़िया की ओर जाने के क्रम में रामघाटी के समीप एक ट्रैक्टर में बालू लोड कर अवैध रूप से परिवहन करते हुए देखा गया। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस बल ने वाहन की जांच की, जिसमें बिना नंबर का सोनालिका डीएल-42आरएक्कस एचडीएमएस 3 ट्रैक्टर तथा उससे जुड़ी ट्रॉली (नंबर जेएच 16 सी-2171) में करीब 100 सीएफटी बालू लदा हुआ पाया गया। मौके पर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति वाहन का मालिक या चालक बताने के लिए सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.