गुमला, मार्च 17 -- गुमला।अवैध बालू खनन व परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार सिसई थाना क्षेत्र से एक ट्रैक्टर और गुमला थाना क्षेत्र से तीन ट्रैक्टरों को अवैध बालू परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान सभी वाहनों पर लगभग सौ-सौ घनफीट बालू लोड पाया गया,जबकि चालक वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर संबंधित थानों को सुपुर्द कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि बिना वैध अनुमति खनिज का उत्खनन और परिवहन करना दंडनीय अपराध है। जिसके खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.