उरई, जून 6 -- कालपी। संवाददाता अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को उपजिलाधिकारी अमित शेखर ने आकस्मिक छापेमारी कर बालू से लदे छह ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा। प्रशासन की इस कार्रवाई से ट्रक संचालकों में हड़कंप मच गया।दरअसल विगत कुछ दिनों से हाईवे पर ओवरलोड बालू ट्रकों की संख्या बढ़ गई थी। एसडीएम अमित शेखर ने मामले को संज्ञान में लिया। शनिवार दोपहर उन्होंने तहसीलदार अभिनव तिवारी के साथ हाईवे पर आकस्मिक चेकिंग शुरू की। इस दौरान पांच ट्रक पकड़ में आए, जबकि तीन ट्रक हाईवे पर बालू फेंककर भाग निकले। वहीं दोपहर में उरई से लौटते समय एसडीएम ने हाईवे पर जा रहे एक और ओवरलोड बालू ट्रक को पक ड़कर मंडी परिसर में खड़ा करा दिया। एसडीएम ने बताया कि सभी ट्रकों को पुलिस के सुपुर्द कर परिवहन तथा खनिज विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए स...