अवैध बालू परिवहन के खिलाफ छापेमारी, बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त
देवघर, मई 15 -- देवघर, प्रतिनिधि जिले में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह कार्रवाई करते हुए बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान दोनों ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जब्त वाहनों को थाना लाकर मामले की जानकारी जिला खनन विभाग को दे दी है। जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर अवैध बालू परिवहन के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में एएसआई संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेला बगान के समीप जांच के दौरान बालू लदे दो ट्रैक्टर को रोका। पुलिस अधिकारियों ने ट्रैक्टर चालकों से बालू परिवहन से संबंधित वैध कागजात की मांग की। हालांकि चालक किसी प्रकार का चालान या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.