अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त
जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- जमशेदपुर। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स की ओर से अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में मंगलवार देर रात जिला खनन कार्यालय की टीम ने पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 500 सीएफटी बालू लदे हाइवा को जब्त किया। जांच के दौरान वाहन चालक बालू के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में बालू ओडिशा से लाए जाने की बात सामने आई है। टीम ने वाहन और बालू को जब्ती में लेते हुए मामले की जानकारी कोवाली पुलिस को दी। अवैध परिवहन के मामले में कोवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन के अनुसार जिले में बालू के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.