कोडरमा, जून 20 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो सीओ परमेश्वर कुशवाहा एवं थाना प्रभारी एनके तिवारी ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के नावाडीह-2 तथा मरकच्चो दरगाह मुहल्ला के समीप से अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ट्रैक्टर बराकर नदी से अवैध रूप से बालू उठाव कर घोरथम्भा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान छापेमारी पर निकले सीओ और थाना प्रभारी ने बालू लदे ट्रैक्टरों को रोककर चालकों से बालू परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की मांग की। हालांकि चालक कोई संतोषजनक जवाब या वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद अधिकारियों ने दोनों बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त कर मरकच्चो थाना परिसर लाया। यह भी पढ़ें- किशनगंज : छत्तरगाछ में अवैध बालू खनन पर पुलिस का शिकंजा, दो ट्रैक्टर जब्त मामले क...