अवैध बालू परिवहन के आरोप में ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज
रामगढ़, जून 17 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिला खनन कार्यालय के खान निरीक्षक राहुल कुमार की शिकायत पर रामगढ़ थाना में अवैध बालू परिवहन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में लाल रंग के महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर के मालिक एवं चालक को आरोपी बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 16 जून को रामगढ़ थाना की पुलिस टीम शहरी क्षेत्र में गश्ती कर रही थी।
जांच एवं आरोप इसी दौरान हेसला पुल के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का इशारा मिलते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान ट्रैक्टर के डाले पर करीब 100 घनफीट बालू लदा पाया गया। पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर ले आई।
शिकायत और कार्रवाई इसके बाद जिला खनन कार्यालय के अधिकारियों ने वाहन की जांच की। जांच में ट्रैक्टर पर लदे बालू स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.