अवैध बालू परिवहन करते तीन वाहन जब्त
चक्रधरपुर, अक्टूबर 4 -- चक्रधरपुर। जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ जिला खनन टास्क फोर्स का अभियान लगातार जारी है। शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे तीन वाहनों को जब्त किया गया। अभियान के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र से बालू लदा एक ट्रैक्टर, जबकि चक्रधरपुर थाना क्षेत्र से बालू लदा एक ट्रैक्टर और एक हाइवा जब्त किया गया। तीनों वाहनों को नियमानुसार कब्जे में लेकर संबंधित थानों को सुपुर्द कर दिया गया है। मामलों में नियमों के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: अवैध बालू परिवहन में तीन वाहन जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.