अवैध बालू ढो रहे तीन ट्रैक्टर जब्त
गिरडीह, मई 16 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ सीओ नरेश कुमार वर्मा ने शुक्रवार को अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जमुआ चौक से बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है। कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध खनन एवं परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी को अवैध रूप से बालू ढुलाई किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बिना वैध कागजात के बालू परिवहन करते तीन ट्रैक्टर पकड़े गए। सभी जब्त ट्रैक्टरों को आगे की कार्रवाई के लिए जमुआ थाना को सुपुर्द कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सीओ ने अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को पकड़ा अंचलाधिकारी ने मामले की सूचना जिला खनन पदाधिकारी को देते हुए उचित कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र भी प्रेषित किया है। प्रशासन द्वारा की गई इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.