जामताड़ा, मार्च 19 -- अवैध बालू ढुलाई पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त जामताड़ा, प्रतिनिधि।डीसी रवि आनंद एवं जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सालकर के निर्देश पर गुरुवार सुबह माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध बालू ढुलाई करते हुए दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया। जब्त वाहनों में एक ट्रैक्टर (संख्या जेएच 21 एम 8315) तथा एक बिना नंबर का ट्रैक्टर शामिल है। वहीं माइनिंग इंस्पेक्टर द्वारा दोनों वाहनों के मालिक एवं चालक के विरुद्ध जामताड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...