बोकारो, मई 3 -- बोकारो जिले के चास और बेरमो अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली दामोदर नदी के खेतको घाट पर अवैध बालू खनन का कारोबार बेखौफ जारी है। हालात यह हैं कि दिन हो या रात, बालू से लदे ट्रैक्टर बिना किसी रोक-टोक सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध धंधे में लगे लोगों को ट्रैक्टरों की आवाजाही की सूचना पहले से ही मिल जाती है, जिससे कार्रवाई की संभावना खत्म हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, हर 5 मिनट पर बालू लदा ट्रैक्टर सड़कों से गुजरता देखा जा सकता है। अहले सुबह 3 बजे से 6 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक इन ट्रैक्टरों की आवाजाही चरम पर रहती है। तेज आवाज और लगातार आवागमन से क्षेत्र के लोगों की नींद और दिनचर्या प्रभावित हो रही है। नदी से लगातार बालु के अवैध उत्खनन के कारण नदी का स्वरूप भी कई स्थानों प...