गया, फरवरी 1 -- प्रखंड के रामपुर बालू घाट पर रविवार को अवैध रूप से बालू खनन के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बालू माफिया और ठेकेदारों द्वारा नियमों की अनदेखी कर बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है, जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन को लेकर पहले भी अंचल अधिकारी को आवेदन दिया गया था। लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि अत्यधिक बालू उठाव के कारण घाट की स्थिति खतरनाक होती जा रही है। हर वर्ष किसी न किसी गरीब परिवार के सदस्य की डूबने से मौत हो जाती है। ग्रामीणों ने संबंधित पदाधिकारियों से अवैध खनन पर रोक लगाने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.