अवैध बालू खनन में दो ट्रैक्टर सीज
गंगापार, जून 2 -- खीरी हिन्दुस्तान संवाद। खीरी पुलिस ने अवैध बालू खनन की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान में दो ट्रैक्टर को सीज कर दिया है।स्थानीय पुलिस की ओर से मंगलवार को अवैध बालू खनन माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाय गया। इस दौरान टोंस नदी से चोरी छिपे बालू लाद कर जा रहे दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने रोककर चेक किया। पूछताछ में कोई प्रपत्र ट्रैक्टर चालक के पास नहीं मिला। इस पर खीरी पुलिस द्वारा दो ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदी बालू सहित खीरी थाने ले आए। दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टरों ट्रालियों को सीज कर दिया। खीरी पुलिस के इस कार्यवाही से अवध बालू के खनन करने वाले बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.