अवैध बालू खनन में ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
बलरामपुर, जून 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जनपद में अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तुलसीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध बालू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस पूरे खेल का कथित सरगना अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार 13 जून की रात उपनिरीक्षक भूपेन्द्र तिवारी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि नकटी नाला से अवैध रूप से बालू निकालकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने नाका चुंगी के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.