जहानाबाद, मार्च 15 -- काको, निज संवाददाता। काको थाने की पुलिस ने रविवार को बालू की अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाते हुए बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किए हैं। इस दौरान पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारचालकों की पहचान सुलेमानपुर निवासी विजेंद्र यादव एवं मिश्र बिगहा निवासी योगेंद्र बिंद के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि अवैध बालू खनन की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर पकड़े गए। उन्होंने बताया कि जब्ती की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है। खनन निरीक्षक दिनेश कुमार द्वारा दोनों वाहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.