अवैध बालू खनन मामले का नामजद गिरफ्तार
मुंगेर, जून 3 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। अवैध खनन मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त रामनिवास को संग्रामपुर पुलिस ने मंगलवार की रात बेलहर थानाक्षेत्र के साहेबगंज से गिरफ्तार कर लिया। रामनिवास मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। उस पर मुंगेर जिला अंतर्गत पृथ्वीचक बदुआ नदी से अवैध बालू खनन को लेकर संग्रामपुर थाना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस के अनुसार, अवैध खन की सूचना मिलने पर छापेमारी के दौरान 2 जेसीबी मशीनों के साथ चार अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। सभी को जेल भेज दिया गया था। लेकिन रामनिवास मौके से फरार हो गया था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि, गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात बेलहर थाना के साहेबगंज में छापेमारी कर फरार अभियुक्त रामनिवास को गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.