किशनगंज, अप्रैल 28 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशनगंज पुलिस ने बीते सप्ताह अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 20 से 26 अप्रैल 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध बालू खनन, शराब तस्करी, मादक पदार्थों की बिक्री, पशु तस्करी तथा मोटरसाइकिल चोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत पुलिस ने कुल 54 अपराधियों को गिरफ्तार किया। साथ ही वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 11,81,300 रुपये की शमन राशि वसूली गई, जो पुलिस की सख्ती और सतर्कता को दर्शाता है। बरामदगी के मामले में भी किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 515.670 ग्राम हिरोइन, 6.12 ग्राम स्मैक और 49.87 ग्राम ब्राउन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.