अवैध बालू खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई बालू घाटों के रास्ते किए गए अवरुद्ध
लखीसराय, जून 10 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में अवैध बालू उत्खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में तेतरहाट थाना पुलिस एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को तेतरहाट थाना क्षेत्र के विभिन्न बालू घाटों पर अभियान चलाकर नदी किनारे जाने वाले रास्तों को अवरुद्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- चितरा : आज से एनजीटी की रोक, बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंधकार्रवाई का उद्देश्य इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध बालू खनन और उसके परिवहन पर प्रभावी रोक लगाना है। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से बालू घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों को काटकर गहरे गड्ढे बनाए गए तथा रास्तों को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब किसी भी प्रकार के वाहन का नदी किनारे पहुंच पाना संभव नहीं होगा। अधिकारियों का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.