अवैध बालू खनन पर पुलिस का शिकंजा, चार ट्रैक्टर जब्त
पूर्णिया, जून 20 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टरों को जब्त किया है। गुरुवार देर रात की गई इस कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बहेलिया स्थान के समीप ओटना जाने वाले मार्ग से अवैध रूप से बालू की ढुलाई किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मार्ग पर छापेमारी की। इस दौरान बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना लाया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन कारोबार से जुड़े लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों से लंबे समय से नियमों की अनदेखी कर बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। इससे ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.