अवैध बालू खनन पर चला हंटर, एक ट्रैक्टर ट्रॉली सीज
आगरा, जून 10 -- क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार को तहसीलदार संदीप चौधरी के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। नायब तहसीलदार धनवीर सिंह ने बालू से भरे एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया। चालक से जब बालू के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज और रॉयल्टी मांगी गई, तो वह कोई भी कागज दिखाने में असमर्थ रहा। इसके बाद नायब तहसीलदार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया और उसे पुलिस कस्टडी में सौंपते हुए सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसीलदार संदीप चौधरी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध खनन और ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार ट्रैक्टर सीज ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कानूनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.