अवैध बालू खनन पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
दुमका, सितम्बर 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड क्रान्ति सेना ने जिले में कथित अवैध बालू खनन और ओवरलोड परिवहन पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिला खनन पदाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी है। संगठन ने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण का आदेश लागू होने के बावजूद मयूराक्षी नदी क्षेत्र से रात के अंधेरे में ट्रैक्टर और ट्रकों से बालू का अवैध उठाव जारी है। वाहनों में क्षमता से अधिक बालू लादकर अवैध चालान पर परिवहन किया जा रहा है। संगठन को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि मुड़मल्ला महारो, जामा, मसालिया और रानेश्वर प्रखंड के कई घाटों से बड़े पैमाने पर बालू निकाला जा रहा है। मौके पर रोनाल्ड मुर्मू, आनंद मुर्मू, मोहम्मद आसिफ, प्रीतम कुमार सोनू, राजू हांसदा, अमर मरांडी और छात्र नेता राजीव बास्की उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.