देवघर, मार्च 21 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किया है। इस संबंध में खनन पदाधिकारी को भी सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहिणी, नावाडीह, कोल्हाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों से ट्रैक्टर मालिकों और चालकों की मिलीभगत से अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बालू लदे दो ट्रैक्टर को मौके से जब्त कर थाना लाया गया। पुलिस ने संबंधित मामले की जानकारी खनन विभाग को दे दी है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.