बहराइच, अप्रैल 25 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के कैसरगंज इलाके के हन्नी चौराहा से पहले जलालपुर गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हुए दो ट्रैक्टर और एक खनन मशीन को रंगे हाथों पकड़ लिया गया है। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सभी वाहनों को तत्काल प्रभाव से कैसरगंज थाने में लाकर सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। खनन महकमे के अफसरों की तहकीकात में पता चला है कि पकड़ में आई मशीन व ट्रैक्टर ट्राली जरवलरोड थाने के विभागीय सूत्रों के अनुसार, इन वाहनों के हरचंदा गांव निवासी खनन माफिया की है। सोनारी चौराहा, नदोलया और हाजीपुर क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार अवैध खनन किया जा रहा था। खनन विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के कारण कृषि योग्य भूमि को भारी नुकसान पहुंच रहा था, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.