गोपालगंज, मार्च 30 -- l गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को सदर प्रखंड के जागिरी टोला क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी की। सदर एसडीएम अनिल कुमार व खनिज विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न बालू घाटों पर जांच की। छापेमारी के दौरान जादोपुर थाना की गश्ती टीम भी मौके पर मौजूद रही। जांच के दौरान अहीर टोली के आसपास दियारा क्षेत्र में बालू खनन के प्रमाण मिले, लेकिन मौके पर कोई वाहन नहीं पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यहां से कभी-कभी सफेद बालू की ढुलाई की जाती है। इस संबंध में जादोपुर थानाध्यक्ष सहित संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि अवैध खनन की सूचना मिलते ही जिला खनन टीम के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्रवाई करें। सदर एसडीएम ने कहा कि अवैध बालू खनन के विरुद्ध लगातार छापेमारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.