गोपालगंज, मार्च 20 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के दियारा क्षेत्र में अवैध बालू खनन के मामले में खनन निरीक्षक को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक पर डीएम के निर्देश पर जादोपुर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि सदर प्रखंड के दियारा क्षेत्र में स्थित 12 बालू घाटों की बीते सत्र में नीलामी नहीं हुई थी। इस वर्ष नीलामी नहीं होने पर डीएम पवन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को सभी घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खनन निरीक्षक डीएम को वास्तविक स्थल पर ले जाने के बजाय करीब चार किलोमीटर तक इधर-उधर घुमाते रहे। जांच के दौरान अवैध खनन की पुष्टि होने पर डीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया। आरोप है कि बालू घाटों से जेसीबी व डंपरों को भी हटा दिया गया था। जादोपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.