वाराणसी, अप्रैल 12 -- - एक माइनिंग लीज की आड़ में अवैध खनन का आरोपफोटो कैप्सन:16-मीतापुर गांव में जुटी लोगों की भीड़ व हवा निकालने के बाद खड़ी स्कार्पियो।सलखन (सोनभद्र), हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मीतापुर गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर रविवार को अवैध बालू खनन की जांच के दौरान फोटो-वीडियो बना रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि खनन से जुड़े लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और उनकी स्कॉर्पियो की हवा निकाल दी। इतना ही नहीं उनके भाई राजेंद्र यादव के साथ मारपीट भी की गई।आरोप है कि ओबरा तहसील क्षेत्र के महलपुर स्थित रूद्रा माइनिंग लीज की आड़ में सोन नदी के मीतापुर इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है। आरोप है कि नियम-कायदों को दरकिनार कर नदी की मुख्य धारा को प्रभ...