जहानाबाद, दिसम्बर 29 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। पुलिस ने तिरा पंचायत अंतर्गत केदारपुर गांव से अवैध बालू खनन के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी टुनटुन कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बदमाशों, असामाजिक तत्वों, फरार अभियुक्तों, अवैध खनन करने वालों एवं शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.