अवैध बालू खनन करते तीन माफिया गिरफ्तार, छुड़ाने का प्रयास
मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुशहरी, हिसं। सलहा में गुरुवार को सफेद बालू एवं मिट्टी का खनन करते पुलिस ने तीन माफिया को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। इस दौरान धराए माफिया को छुड़ाने का प्रयास किया गया। खान निरीक्षक दानिश आलम ने बताया कि सूचना पर मुशहरी पुलिस के साथ सलहा में छापेमारी की गई। अवर निरीक्षक हिरण प्रसाद गोंड द्वारा कागजात मांगने पर झांसा देकर ट्रैक्टर चालक और अन्य लोगों ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया。
गिरफ्तार किए गए माफिया धरे गए लोगों में दरधा निवासी सोनू कुमार, कन्हौली विष्णुदत्त निवासी दिलीप कुमार, महमदपुर बदल निवासी धरविंद्र कुमार शामिल हैं। आरोपितों को थाना ले जाने के दौरान खनन माफिया के 15 से 20 समर्थक जमा हो गए और पुलिस को घेरकर छुड़ाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.