सोनभद्र, अप्रैल 16 -- अनपरा,संवाददाता। ककरी परियोजना की सुरक्षा विभाग टीम ने गुरुवार को एनसीएल की सीबीएक्ट में अधिग्रहित भूमि से अवैध खनन कर ले जा रहे बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़कर अनपरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ककरी परियोजना के सुरक्षा विभाग के एसपी सिंह ने बताया कि गुरुवार को जांच के दौरान एक ट्रैक्टर को अवैध रुप से परियोजना की भूमि पर से खनन करते हुये मिट्टी-लोकल बालू लोड करते हुए पकड़ा गया है। इसे अनपरा थाने में खड़ा कराकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरक्षा विभाग का कहना है कि एनसीएल की जमीन पर अवैध मिट्टी-बालू खनन की शिकायत लम्बे समय प्रबन्धन को मिल रही थी जिस पर अब कड़ी निगाह रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- एनसीएल ने जमींदोज किया अवैध अतिक्रमण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.