अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाएं सीएम : मरांडी
रांची, अगस्त 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अवैध बालू खनन और परिवहन पर तत्काल संज्ञान लेकर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने पूछा है कि एनजीटी की रोक के बावजूद यह अवैध कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा है? भाजपा नेता ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि एनजीटी द्वारा मानसून के दौरान नदियों से बालू उठाव पर प्रतिबंध लगाए जाते हैं। इसके बावजूद रांची सहित राज्य के कई जिलों में बिना नंबर प्लेट और बिना वैध चालान के बालू लदे ट्रक चल रहे हैं। यह केवल पर्यावरणीय नियमों का ही उल्लंघन नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और राजस्व प्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।उन्होंने कहा है कि पर्यावरण विशेषज्ञ लगातार चेतावनी देते रहे हैं कि अवैध और अनियंत्रित बालू खनन नदियों की प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.