गिरडीह, अप्रैल 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध गिरिडीह अंचल अंतर्गत खनन टास्क फोर्स द्वारा छापामारी की गयी है। छापामारी के बाद गुरुवार को इसको लेकर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी में अवैध बालू कारोबार से जुड़े धनबाद व गिरिडीह के सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसके अलावा महतोडीह एवं मटरूखा के अन्य ट्रैक्टर चालक व मालिक को भी अभियुकत बनाया गया है। अभियुक्तों पर बराकर नदी से चोरी-छिपे अवैध रूप से बालू का खनन कर नदी के किनारे स्टोर करने एवं इसके बाद ट्रैक्टर एवं छोटे मालवाहक वाहनों के द्वारा आस-पास के इलाकों एवं जिलो में भेजकर मुनाफा कमाने तथा सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी में धनबाद जिले के मनियाडीह निवासी सूरज यादव, प्रभाकर मंडल व ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.