अवैध बालू के भंडारण के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज
गुमला, अप्रैल 3 -- घाघरा। घाघरा प्रखंड में खनन विभाग द्वारा अवैध बालू के भंडारण के खिलाफ गुरुवार को कारवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ घाघरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। खनन निरीक्षक नीरज कुमार ने घाघरा के डुको स्थित नदी किनारे 40 हजार सीएफटी अवैध बालू भंडारण को लेकर घाघरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आलोक में गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है। इस कारवाई से बालू माफियाओं में भय का माहौल ब्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.