अवैध बालू के खिलाफ चार थाना क्षेत्रों में छापेमारी, चार ट्रैक्टर जब्त
देवघर, अक्टूबर 3 -- देवघर, प्रतिनिधि जिले में अवैध बालू के खनन और परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। खान निरीक्षक आकाश कुमार के नेतृत्व में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त किए गए। कार्रवाई के बाद सभी जब्त वाहनों को संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब वाहनों के मालिक और चालकों की जानकारी जुटाने में लगी है। जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार जांच और छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, खान निरीक्षक आकाश कुमार के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले जसीडीह थाना क्षेत्र के बिहार सीमा से सटे इलाके में कार्रवाई की। यहां अवैध रूप से बालू लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। उसके बाद कुंडा थाना क्षेत्र के चांदीडीह के समीप भी छापेमारी की गयी, जहां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.